चिकित्सा अधिकारियों द्वारा CHC में ANM एवं ASHA फैसिलिटेटर की महत्वपूर्ण बैठक

चिकित्सा अधिकारियों द्वारा कसबा CHC में ANM एवं ASHA फैसिलिटेटर के महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
मंगलवार को कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आयोजित किया गया।
इस बैठक में एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटर,बीसीएम तथा पिरामल संस्थान के कोऑर्डिनेटर तथा वीबीडीएस,पीओसीडी एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। बैठक के दौरान पिरामल संस्था के POCD द्वारा फाइलेरिया माइक्रोप्लान कैसे बनाया जाए इस विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रकाश डाला गया।

उन्होंने माइक्रोप्लान के महत्व, घर-घर सर्वेक्षण,लाभार्थियों की सूची तैयार करने, दवा वितरण की योजना तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया।
इसके साथ ही MDA अभियान में दवा सेवन (Medicine Consumption) कैसे बढ़ाया जाए । इस विषय पर गहन चर्चा की गई। इसमें लोगों को जागरूक करने, काउंसलिंग की भूमिका, अफवाहों को शीघ्र दूर करने तथा आशा-एएनएम द्वारा सही तरीके से दवा खिलाने की विधि पर प्रकाश डाला गया।

बैठक का उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना तथा MDA अभियान की सफलता को सुनिश्चित करना है। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!