सिविल सर्जन, डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) को लेकर बैठक,सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश ।

NTEP की समीक्षा बैठक का का आयोजन मंगलवार को एएनएम स्कूल, पूर्णिया में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) को लेकर आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन, डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया एवं प्रभारी संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. तनवीर हैदर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सभी STS,STLS, लैब टेक्नीशियन (LT), टीबी असिस्टेंट, BCG टेक्नीशियन, TBHV, DEO, DPS, DPC, WHO कंसल्टेंट सहित NTEP से जुड़े सभी स्टाफ, पूर्णिया द्वारा भाग लिया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्णिया जिले में टीबी उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा करना था। बैठक में कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कईआवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को भविष्य में और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!