अमौर RH में ANM एवं ASHA फैसिलिटेटर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंगलवार को अमौर रैफरल अस्पताल (RH) में एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटर के साथ चिकित्सा अधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया।

इस बैठक में सभी एएनएम, आशा फैसिलिटेटर, MOIC,BCM, एवं VBDS POCD पिरामल द्वारा भाग लिया गया। बैठक के क्रम में पिरामल संस्था के POCD द्वारा फाइलेरिया माइक्रोप्लान कैसे बनाया जाए। इस विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने माइक्रोप्लान के महत्व, घर-घर सर्वेक्षण, लाभार्थियों की सूची तैयार करने, दवा वितरण की योजना तथा रिपोर्टिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही MDA अभियान में दवा सेवन (Medicine Consumption) कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी विस्तृत से चर्चा किया गया। इसमें लोगों को जागरूक करने, काउंसलिंग की भूमिका, अफवाहों को दूर करने तथा आशा-एएनएम द्वारा सही तरीके से दवा खिलाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाना तथा MDA अभियान की सफलता सुनिश्चित करना है। सभी प्रतिभागियों द्वारा सक्रिय रूप से चर्चा में भाग लिया और अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

