श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा- निर्देश एवं मार्गदर्शन में चिकित्सकों द्वारा पूर्णिया जिला अंतर्गत नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में चिकित्सा दल द्वारा मंगलवार को प्रखंड पूर्णिया पूर्व में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। पूर्णिया पूर्व स्थित एम. एस. सिमलगच्छी विद्यालय में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में 70 बच्चियों (9 से 14 वर्ष) को एचपीवी वैक्सीन की दूसरी खुराक सफलतापूर्वक दी गई। यह अभियान सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से आयोजित किया गया।

टीकाकरण अभियान के दौरान अमित कुमार (बीएमसी), एसएमनेट–यूनिसेफ, एएनएम, एवं रैपिड रिस्पॉन्स टीम के द्वारा सक्रिय रूप से योगदान दिया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए अपेक्षित सहयोग से विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया।

एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है। समय पर टीकाकरण से न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य की रक्षा होती है बल्कि समाज में जागरूकता और भविष्य में बेहतर स्वस्थ की नींव भी मजबूत होती है। यह अभियान किशोर स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

