पूर्णिया में भारतीय स्टेट बैंक तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन,666 स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये का ऋण…

पूर्णिया के प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलेरी में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक तथा जीविका के संयुक्त तत्वावधान में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया ।

आयोजन का शुभारम्भ श्री आर नटराजन, महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, उत्तर बिहार नेटवर्क, पटना मंडल तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक मो. बहाउद्दीन उप महा प्रबंधक – मनीष कुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक निताय कुमार झा तथा जीविका दीदियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जीविका दीदियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया

इस मेगा क्रेडिट कैंप में पूर्णिया जिला के 666 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपये का भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा ऋण उपलब्ध कराया गया। इसी कार्यक्रम में इस अंचल में शामिल 9 से अधिक जिलों की जीविका स्वयं सहायता समूहों के लिए कुल 60 करोड़ रुपये का ऋण डेमो चेक के माध्यम से दीदियों को दिया गया। इस अवसर पर दीदियों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों को 10 हजार की राशि उपलब्ध कराई गई है।

जिससे दीदियों ने अपना छोटा – मोटा रोजगार शुरू किया है जिन दीदियों को अपने रोजगार में आगे बढ़ने के लिए और आधिक आर्थिक सहायता की जरूरात है तो दीदी अपना आधार और पैन कार्ड के साथ भारतीय स्टेट बैंक के नजदीकी शाखा जाकर अपना व्यक्तिगत ऋण ले सकती हैं। जिसकी सीमा 01 लाख से 04 लाख रुपये तक की होगी। इसका लाभ दीदियाँ भारतीय स्टेट बैंक के स्वयं सिद्धा योजना के तहत ले सकती हैं।

दीदियों को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा की SBI को हम “सबको बढाने का इरादा” कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। हम भारतीय स्टेट बैंक से यह अपील करते हैं कि अब हमारी दीदियों को व्यक्तिगत फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराएँ जो कि वर्तमान में नगण्य है।

महाप्रबंधक ने वादा करते हुए कहा कि जीविका की 100 दीदियों को एक सप्ताह के अन्दर यह सुविधा बैंक प्रदान करने जा रही है।

कार्यक्रम में जिला भर से 400 से अधिक जीविका दीदियाँ मौजूद थी।
इस अवसर पर जिला के सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक sbi क्रेडिट, समेत भारतीय स्टेट बैंक के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!