कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर, ओडिशा में बिहार टीम का शानदार प्रदर्शन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

दिनांक 16 से 17 जनवरी 2025 तक कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय रग्बी बालिका प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।

लीग में
पहला मैच झारखंड से हुआ जिसमें बिहार ने झारखंड को 67-0 से हराया,इसमें विद्या 7,प्रियांशु 5,खुशी 21,रोशनी 22,मनीषा 5 और कोमल 7। दूसरा मैच मणिपुर से हुआ जिसमें बिहार ने मणिपुर को 64-0 से हराया,इसमें कोमल 7,विद्या 14, आकांक्षा 19,रौशनी 17, प्रियांशु 7 और टीम प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

जिसमें मुकाबला झारखंड से हुआ,जिसमें बिहार ने झारखंड को 56-0 से हराया, इसमें खुशी(नालंदा) 07, रौशनी 05,कोमल 07,खुशबू 07,आकांक्षा 10, अंगीता 05,प्रियांशु 05,खुशी(जहानाबाद) 05 और चाहत ने 05 अंक अर्जित किए और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल कल दादर & नगर हवेली एंड दमन & दीव से होगा ।

उनकी इन उपलब्धि पर माननीय श्री श्रवण कुमार मंत्री ग्रामीण विकास विभाग सह संरक्षक रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार, माननीय श्री संजय प्रकाश मयूख विधान परिषद सदस्य सह अध्यक्ष रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवींद्रन शंकरण , बिहार राज्य पथ विकास निगम के महानिदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव श्री पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!