जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (DCM) द्वारा संयुक्त रूप से APHC रानीपतरा एवं PHC पूर्णिया ईस्ट का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर कार्यों की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। संस्थानों में पाई गई कमियों को शीघ्र सुधार लाने का निर्देश संबंधित कर्मियों को किया गया।
स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

