पूर्णिया जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में Ease of Doing Business उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन

जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा• प्र• से•)पूर्णिया की अध्यक्षता में Ease of Doing Business अंतर्गत पूर्णिया जिला में District Business Reforms Action Plan 2025 के तहत सुधार बिन्दुओं पर कार्यान्वयन निमित निवेशकों, उद्योगपतियों, व्यवसायिकों एवं सरकारी विभागों के साथ उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

श्री संजीव कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का स्वागत करते हुए उद्योग विभाग द्वारा चलायें जा रहे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उद्योग वार्ता कार्यक्रम की महत्ता से संबंधित जानकारी के साथ उद्यमियों के सहयोग के लिए उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), बिहार स्टार्ट अप नीति, बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति आदि योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

श्री शिव कुमार, उप महाप्रबंधक, बियाडा, पूर्णिया के द्वारा उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित चलाई जाने वाली योजनाओं यथा- Plug & Play योजना एवं B-HUB आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उद्यमी बियाडा में अपनी इकाई की स्थापना हेतु जमीन/शेड कैसे आवंटित करवा सकते हैं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों द्वारा विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, सड़क, सुरक्षा, नगर निकायों में पार्किंग में अवैध वसूली, औद्योगिक मार्केटिंग यार्ड बनाने, बियाडा में जमीन आवंटन से संबंधित विभिन्न मुद्दे पर अपनी समस्या एवं सुझाव जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखा गया।

जिला पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों का स्वागत किया गया। उद्यमियों के द्वारा उठाये गया समस्याओं एवं सुझावों को प्रकट करने पर उनकी सराहना की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा उद्यमियों के द्वारा उठाये गये समस्याओं एवं सुझावों को समाधान करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी,द्वारा बताया गया कि उद्योग विभाग के सचिव महोदय के द्वारा “उद्योग वार्त्ता’ कार्यक्रम की पहल की गई है, जो काफी सराहनीय है। उद्योग विभाग के सचिव खुद प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को उद्योग विभाग में बैठ कर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करते हैं। यदि किसी भी उद्यमी के समास्या का समाधान जिले में नहीं हो पा रहा है तो वे उक्त दिन को उद्योग विभाग, बिहार, पटना में जाकर सचिव महोदय से मिल सकते हैं।

जिला पदाधिकारी,द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय 03 के तहत ‘सबका सम्मान कार्यक्रम अंतर्गत राज्य के सभी कार्यालयों में सभी कर्मी एवं पदाधिकारी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। यदि किसी को कोई समस्या या सहायता की आवश्यकता है तो वे अपनी समस्या संबंधित विभाग में रख सकते हैं। यदि उन्हें उद्योग से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आती है तो वे उनसे किसी भी समय आकर मिल सकते हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों में जो मूल-भूत सेवाएं उपलब्ध हैं जैसे-सडक, बिजली, पानी आदि चीजें की व्यवस्था हो चुकी है। अब राज्य सरकार का ध्यान नगरीकरण एवं औद्योगिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की है और इसी क्रम में उद्योग वार्ता कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया है।

जिला पदाधिकारी,द्वारा बताया गया कि आशा है कि आज की इस बैठक से बहुत सारी सकरात्मक चीजें हमलोग के साथ लेकर जाएंगे साथ ही पूर्णिया जिला में जो उद्योग एवं स्टार्ट-अप का कल्चर है उसे हम और मजबूत करेंगे और आगे बढ़ाएंगें। इस कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्त्ता, बैंकिंग, पूर्णिया, विद्युत कार्यपालक अभियंता, पूर्णिया, राज्य कर उप आयुक्त, पूर्णिया, एल०डी०एम०, पूर्णिया, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा लगभग 100 से अधिक की संख्या में जिला के उद्यमिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!