जिला पूर्णिया के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया गया तिथि भोजन

जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में एक साथ तिथि भोजन आयोजित कर बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया गया। अंकनीय है कि तिथि भोजन एक संकल्पना है जिसके माध्यम से मध्याह्न भोजन के संचालन में स्थानीय सहभागिता को बढ़ावा दिया जाता है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्थानीय व्यक्तियों,शिक्षकों जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित
के सहयोग से सुस्वादु भोजन बच्चों को विशिष्ट दिनों यथा जन्मदिन, त्यौहार अथवा अन्य प्रयोजनों के शुभ अवसर पर सुलभ कराया जाता है।

इसी क्रम में 13 जनवरी 2026
को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में पाया गया कि जिला में आयोजित हो रहे तिथि भोजन की संख्या की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा एमडीएम प्रभारी को निर्देश दिया गया कि तिथि भोजन की संख्या में वृद्धि लाना सुनिश्चित करें। तदालोक में सभी प्रखंड साधन सेवियों एवं प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में कईआवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया था। अधिकांश विद्यालयों में दही चूरा तथा कुछ विद्यालयों में स्थानीय सुस्वादु व्यंजन इस मौके पर मध्याह्न भोजन में परोसा गया।

