पूर्णिया DM ने नगर परिषद कसबा के विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण।

श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर परिषद कसबा के विभिन्न कार्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर परिषद कसबा में संचालित आरटीपीएस काउंटर, आधार कार्ड काउंटर तथा कार्यालय के ऊपर चल रहे जीणोद्धार कार्य तथा फेवर ब्लॉक के कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कसबा को निर्देशित किया गया कि आरटीपीएस काउंटर का संचालन ग्राउंड फ्लोर पर करने तथा आधार कार्ड काउंटर पर आने वाले आगंतुकों के बैठने के लिए चेयर तथा पानी,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें ।


कार्यालय आने वाले आगंतुकों को सम्मान के साथ बैठाएं और उनकी समस्या एवं शिकायतों को सुनकर नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कसबा को निर्देशित किया गया कि कार्यालय परिसर की साफ सफाई एवं पार्किंग स्थल की व्यवस्था तथा फेवर ब्लॉक के चल रहे कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण करान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!