सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्रखंड के.नगर मे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO) की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस बैठक में BHM, BCM, BC (वडवानी) और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।बैठक मे चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, U-Win पोर्टल पर शत-प्रतिशत अपडेशन, ई-औषधि (E-Aushadhi) के माध्यम से दवा प्रबंधन और टेलीमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।बैठक के दौरान नए सर्वे रजिस्टर, ड्यू-लिस्ट और टैली शीट को अपडेट करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी योग्य लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रह सके।मासिक रिपोर्टिंग की गुणवत्ता, MDR/CDR (मातृ एवं शिशु मृत्यु समीक्षा) और T3 कैंप (Test, Treat, Talk) की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

चिकित्सकों द्वारा सामाजिक जागरूकता ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत समुदाय को जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाओं को इससे जोड़ने पर विशेष प्रकाश डाला गया। बैठक मे रखी गई शिकायत एवं सुझाव पंजी का अवलोकन किया गया,ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।साथ ही प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया।

