डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन,पूर्णिया की अध्यक्षता में मंगलवार को टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिविल सर्जन द्वारा नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण,सर्वे एवं ड्यू-लिस्ट के अद्यतन,उच्च जोखिम गर्भावस्था तथा मातृ-शिशु पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

टीकाकरण एवं MCH से जुड़े डेवलपमेंट पार्टनर्स के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं WHO, UNICEF, UNDP, Wadhwani, Piramal Swasthya तथा JSI के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

