जिला पदाधिकारी पूर्णिया ने समाहरणालय परिसर से राष्ट्रीय
सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर सोमवार को 10 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जन जागरुकता के लिए रवाना किया गया। यह रथ विभिन्न प्रखंडों में जाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों के बीच शपथ दिलाई गई।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि यह जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत लोगों के बीच मौलिक यातायात के नियमों का गहन प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करेगा। ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाना, गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन करना, सड़क सुरक्षा के निर्धारित नियमों तथा आवश्यक पहलुओं का अनुपालन के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

