श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गुरुवार को रेडक्रास केंद्र पूर्णिया में हो रहे मरमती एवं रंगबोधन के कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा बहुत सूक्ष्म तरीके से रेड क्रॉस केंद्र मरम्मती विभिन्न पहलू को देखा गया । कार्य प्रगति संतोषजनक पाया गया।
मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि शेष कार्यों को यथा शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यदि शेष कमरों की मरम्मती की आवश्यकता है तो उसका estimate शीघ्र तैयार करने करें।
साथ ही साथ सामग्री की क्रय की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

