बायसी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीपुर मला टोली , खुटिया और गंगार पंचायत में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कराए जा रहे पंचायत सरकार भवन का अपर समाहर्ता श्री इंद्रजीत कुमार ने गुरुवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मोहम्मद जफर इकबाल और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि गंगार पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि श्री मल्हा टोली पंचायत सरकार भवन का कार्य प्लिंथ लेवल तक होकर रुका हुआ है।
कार्य रुकने का कारण यह है कि भवन तक निर्माण सामग्री ले जाने में पानी लगा रहने के कारण समस्या हो रही है जिसके कारण कार्य अभी रूका हुआ है।

ग्राम पंचायत खुटिया मैं पंचायत सरकार भवन का कार्य प्लिंथ लेवल के ऊपर कॉलम का कार्य चल रहा है।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि निर्माण कार्य में लगने वालें निर्माण सामग्री स्थल पर संतोष जनक है।

