पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त श्री राजेश कुमार का सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय के पदाधिकारी को सख्त निर्देश

श्री राजेश कुमार आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में पुलिस उप महानिदेशक पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया, वन संरक्षक, पूर्णिया, अंचल पूर्णिया, जिला पदाधिकारी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, बंदोबस्त पदाधिकारी, चारों जिला के, नगर आयुक्त, नगर निगम, पूर्णिया एवं कटिहार, उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता, जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, संयुक्त आयुक्त-सह- सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पूर्णिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, चारों जिला के सहायक महानिदेशक निबंधन, पूर्णिया प्रमंडल, उपायुक्त उत्पाद, पूर्णिया प्रमंडल तथा संबंधित विभागीय प्रमंडलीय पदाधिकारी और संबंधित अधीक्षण अभियंता द्वारा भाग लिया गया।

आयुक्त महोदय द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत विभागवार एवं जिलावार विस्तृत समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया.

समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय द्वारा सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मापदंड एवं तय समय पर निष्पादन और
प्रमंडल अंतर्गत विधि व्यवस्था को ससमय कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें ।

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया गया.

आयुक्त महोदय द्वारा किशनगंज, कटिहार में एस•एस•बी• चेक पोस्ट हेतु स्थल चिन्हित करने तथा पुलिस एवं दंडाधिकारी के बैठक हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया.

अगामी सरस्वती पूजा को लेकर सीसीए-3 के तहत प्रस्ताव शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में आयुक्त महोदय द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर पर विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

आयुक्त महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषणा की गई योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि भू-महा अभियान में आए सभी आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर शत प्रतिशत अपलोड करना सुनिश्चित करें.

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गृह विभाग सामान्य प्रशासन विभाग तथा अन्य विभागों से प्राप्त पत्रों का निष्पादन तय समय सीमा में करना सुनिश्चित करें.

कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पी ओ ए एक्ट के तहत आरोप पत्र की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त महोदय द्वारा पुराने मामलों को वरीयता के आधार पर तय समय में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

आयुक्त महोदय द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति आवासीय विद्यालयों में भोजन एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था करने तथा उक्त सभी विद्यालयों में डिजिटल क्लासेस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.

आयुक्त महोदय द्वारा भू-लगान, नीलाम पत्र वाद,परिवहन विभाग, सैरात, मत्स्य विभाग, मध्य निषेध, राजस्व न्यायालय, वासगित पर्चा, सरकारी भवनों की दाखिल खारिज, बीएलडीआर वाद,अभियान बसेरा-2,ग्रामीण विकास एवं आवास विभाग, शिक्षा विभाग, सेवान्त लाभ, आईसीडीएसके कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया.

शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को लाइव क्लासेस चलाने का निर्देश दिया गया.

आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान सभी वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित रूप से संचालन तथा कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!