जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार द्वारा गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्णिया मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी,प्रिंसिपल एवं अधीक्षक मेडिकल कॉलेज, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी द्वारा प्रसव कक्ष एवं वार्ड,ओपीडी का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रिंसिपल एवं अधीक्षक मेडिकल कॉलेज को निर्देशित किया गया कि जो महिलाएं ANC के लिये आती हैं उनका फोन के द्वारा फॉलो अप होना चाहिए और प्रसव निकट आने पर उन्हें सूचित किया जाना चाहिए कि आपका expected date of delivery कब है। साथ जो माताओं HRP पाई जाती है उनका भी continious मॉनिटर दूरभाष के माध्यम से होना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान NRC में बच्चों का admission संतोषजनक नहीं पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
मेडिकल कॉलेज बना रहे संवेदक को निर्देशित किया गया कि SNCU से संबंधित जो वार्ड है उसे मानवता का नाते जल्द handover करा दिया जाए।

