कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगेली | पूर्णिया
RBSK मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन:-
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगेली में अध्ययनरत छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस दौरान बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच, आँख, कान, दाँत, त्वचा एवं पोषण स्तर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ एवं परामर्श प्रदान किया गया।

स्वस्थ बालिका – सशक्त भविष्य:-सरकार का लक्ष्य है समय पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य देना।
विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

