हरेरामपुर आंगन बाड़ी केंद्र संख्या 102 पंचायत- हरिन्तोर, प्रखंड – बायसी (पूर्णिया)
RBSK मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत गुरुवार को हरेरामपुर आंगन बाड़ी केंद्र संख्या 102 में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच, आँख, कान, दाँत, त्वचा एवं पोषण स्तर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ एवं परामर्श प्रदान किया गया।
सरकार का लक्ष्य है समय पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य देना।आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

