गुरुवार को कसबा प्रखंड, पूर्णिया में नए चयनित आशा कार्यकर्ताओं का ओरिएंटेशन आयोजित किया गया।
इस ओरिएंटेशन में पिरामल स्वास्थ्य के POCD ,VBDS or BCM के माध्यम से फरवरी 2026 में होने वाले आगामी MDA राउंड के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से यह बताया गया कि PHC स्तर पर 100% दवा सेवन (Consumption) कैसे सुनिश्चित किया जाए, इस प्रक्रिया में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका क्या होगी।

इसके अतिरिक्त कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं के योगदान पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। पिरामल के POCD के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि सर्वे, दवा वितरण, फॉलो-अप और समुदाय को जागरूक करने में आशा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

