धमदाहा/पूर्णिया संवाददाता शैलेन्द्र सन्नी
धमदाहा प्रखंड अंतर्गत किशनपुर बलुवा इटहरी एवं माली में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में चल रहे कार्यों का भौतिक निरीक्षण जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा गठित टीम ने किया हैं। सहायक कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पूर्णिया सह प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी धमदाहा अभय कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी पूर्णियां के ज्ञापांक 550 दिनांक 6 जनवरी 2026 के आलोक में धमदाहा प्रखंड के माली ईटहरी एवं किशनपुर बलुवा पंचायत में बिहार भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्य का जायजा लिया गया।

इस दौरान टीम में शामिल भूमि सुधार उपसमाहर्ता धमदाहा मोहित आनंद, सहायक अभियंता पीएचइडी पूर्णिया अतुल अभिषेक ने संयुक्त रूप से किया हैं। इस दौरान माली एवं ईटहरी में निर्माणाधीन भवन में लगाए जा रहे सीमेंट, बालू, गिट्टी एवं ईट सहित दुसरी सामग्रियों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया हैं। भवन निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया सामग्री संतोषप्रद मिला हैं। उन्होंने बताया कि माली एवं ईटहरी पंचायत का सरकार भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है । वहीं किशनपुर बलुवा पंचायत का सरकार भवन बनकर तैयार हैं। किशनपुर बलुवा पंचायत को सरकार भवन सुपुर्द करने की अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।

