सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन के निष्पादन की हुई समीक्षात्मक बैठक
- 2741 प्राप्त आवेदन में 1181 मामले का हुआ निष्पादन
धमदाहा/ पूर्णिया संवाददाता शैलेन्द्र सन्नी….
धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर राजस्व ग्राम में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदन निष्पादन की समीक्षात्मक बैठक अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा के कक्ष में किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम की अध्यक्षता में आहुत इस बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी धमदाहा आशुतोष मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत विभाग नीरज कुमार, जीविका परियोजना के प्रखंड प्रबंधक सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद थें।

बैठक के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि बिशनपुर में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 24 विभाग से 2747 आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें से 1181 मामले का निष्पादन किया जा चुका हैं बाकी बचे हुए मामले के निष्पादन के अलग-अलग विभाग द्वारा अब तक की गई कार्रवाई का जायजा लिया गया। कई विभाग को अब तक लंबित मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है जिन मामलों का निष्पादन नहीं हुआ है उसके त्वरित निष्पादन करने को लेकर भी दिशा- निर्देश दिया गया हैं। प्राप्त आवेदन में सबसे अधिक राजस्व विभाग का मामला लंबित पड़ा हुआ है। वहीं विद्युत विभाग को लेकर प्राप्त 44 में से 6 मामले का निष्पादन किया गया हैं। जबकि जीविका के 42 श्रम प्रवर्तन 41, पीएचइडी1एवं अल्पसंख्यक 8 मामले से संबंधित प्राप्त आवेदन का निष्पादन अभी नहीं हुआ है।

