जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वृद्धाश्रम में किया गया कम्बल का वितरण

श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा मंगलवार को स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम “सहारा”, पूर्णिया (पॉलिटेक्निक चौक, मरंगा) का औचक निरीक्षण एवं कम्बल वितरण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में आवेदित लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा के द्वारा उपलब्ध कराए गए कम्बल का जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत भा०पु०से० के हाथों वितरण किया गया।

कम्बल वितरण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी लोगों से रू०ब०रू० होकर वृद्धआश्रम भवन में उपलब्ध सुविधाओं यथा भोजन, पानी, स्वास्थ्य, चिकित्सा सुविधा इत्यादि के बारे में गहन जानकारी ली गई।

वृद्धाश्रम के कुछ लाभुकों द्वारा पानी की समस्या के बारे में जिला पदाधिकारी को बताया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता phed को त्वरित शौचालय एवं पानी‌ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपस्थित अधीक्षिका को वृद्धाश्रम में नियमित रूप से साफ सफाई कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया को निर्देशित किया गया कि जिन लोगों का पेंशन नहीं मिला है।

उन्हें नियमानुसार पेंशन दिलाने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा वृद्ध आश्रम भवन के विभिन्न कमरों का अवलोकन किया गया। मौके पर सीसीटीवी नहीं पाए जाने के कारण तुरंत सीसीटीवी लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारीगण,अमरेश कुमार, सहायक निदेशक,जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, वृद्धाश्रम के अधीक्षिका एवं संबंधित कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!