राशि लेकर आवास नहीं बनाया, दो प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी गिरफ्तार

राशि लेकर आवास नहीं बनाया, दो प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी गिरफ्तार

रूपौली (पूर्णिया): प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद लंबे समय तक मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर रूपौली प्रखंड प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सत्येन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस की मदद से दो महिला लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार की गई दोनों लाभार्थी रेशमी देवी (पति–गजेंद्र भगत) एवं पूजा कुमारी (पति–विक्की भगत) डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड संख्या-01, मैनमा गांव की निवासी हैं।

बीडीओ ने बताया कि दोनों लाभार्थियों के बैंक खातों में वर्ष 2025 के मार्च और अप्रैल में प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त की राशि भेजी गई थी। राशि की निकासी के बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। प्रशासन द्वारा कई बार समझाने और निर्माण शुरू करने का अवसर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से दोनों को सांकेतिक हिरासत में लिया गया।

बीडीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले अन्य लाभार्थियों के विरुद्ध भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राशि ले आवास नहीं बनाना पड़ा मंहगा,दो लाभार्थी की हुई गिरफ्तारी

रूपौली थाना क्षेत्र में दो प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों द्वारा आवास योजना के तहत मिलने वाली प्रथम किस्त की राशि उठाव के बाबजूद आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करना मंहगा पड़ा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने समझाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर कड़ा रूख अख्तियार कर रूपौली पुलिस की मदद से सांकेतिक हिरासत में लेकर थाना लाया। दोनों ही महिला लाभार्थी गजेंद्र भगत की पत्नी रेशमी देवी और विक्की भगत की पत्नी पूजा कुमारी डोभा मिलिक पंचायत के वार्ड 01मैनमा गाँव निवासी बताई गई। इस आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपौली सत्येन्द्र कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि आवास योजना के तहत एक ही पिता कमलेश्वरी भगत के दो पुत्रों के पुत्र बधु को वर्ष 2025 के मार्च और अप्रैल माह में प्रथम किस्त की राशि बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया था। जो एक साल से उपर बीत जाने और रूपये की निकासी कर लिए जाने के बाबजूद भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इस संदर्भ में लाभार्थियों के घर बार बार जाकर समझाने पर भी कोई असर नहीं हुआ। थक हार कर शुक्रवार को सांकेतिक रूप से दोनों को पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया गया है।
वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी लाभान्वित लाभार्थी योजना का लाभ लेकर अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू नहीं करते हैं तो वैसे को गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!