पूर्णिया गोलीकांड में नया मोड़, घायल शुभम कुशवाहा का बड़ा खुलासा; थानाध्यक्ष पर अस्पताल में धमकाने का आरोप
पूर्णिया:बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोलीकांड में घायल हुए जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा ने अस्पताल से घर लौटने के बाद एक सनसनीखेज खुलासा किया है। शुभम ने भवानीपुर के नव-पदस्थापित थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वे मैक्स सेवन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे, तब उक्त अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर उन्हें और उनके परिजनों को धमकाने का प्रयास किया।
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़ित के पिता और जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा ने खुद पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक (IG) से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अनुसंधान (इन्वेस्टिगेटिंग) को जानबूझकर प्रभावित करने और अपराधियों को बचाने की कोशिश करने वाले अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शुभम कुशवाहा ने हमलावरों को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं, जिससे स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इलाके की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भवानीपुर के नव पद स्थापित थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार पर पूर्णिया जाकर मैक्स सेवन अस्पताल में गोली कांड से घायल हुए शुभम कुशवाहा को इलाज के दौरान धमकाने का मामला सामने आया है, घायल शुभम कुशवाहा ने अस्पताल से घर आने के बाद किया बड़ा खुलासा।

पूर्णिया में गोलीकांड मामले में अस्पताल से छुट्टी के बाद घायल शुभम कुशवाहा का सनसनीखेज आरोप, भवानीपुर के नए थानाध्यक्ष पर इलाज के दौरान धमकाने का मामला आया सामने!
पूर्णिया के मैक्स सेवन अस्पताल में इलाज के दौरान भवानीपुर के नव-पदस्थापित थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार पर गोलीकांड में घायल शुभम कुशवाहा और उनके परिजनों को धमकाने का गंभीर आरोप लगा है।
घटना से आहत जदयू नेता और घायल शुभम के पिता अमरेंद्र कुशवाहा ने पूर्णिया पुलिस महानिरीक्षक (IG) से मुलाकात कर अनुसंधान को प्रभावित करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे शुभम कुशवाहा ने हमलावरों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और पुलिसिया कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
इस मामले में भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इसमें जो भी दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा।

