संजय सरावगी के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में भाजपाइयों ने की लूटपाट और मारपीट: राजेश राठौड़
संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया घिनौना कृत्य: राजेश राठौड़
पटना. गुरुवार, 23 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा के पोषित गुंडे, विधायक, विधान पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ऐतिहासिक सदाकत आश्रम जो देश के पहले राष्ट्रपति स्व. राजेंद्र प्रसाद के कर्मभूमि में लूटपाट और मारपीट के साथ घिनौना कृत्य किए। देश के लोकतांत्रिक इतिहास में इतना घृणित कार्य अब तक नहीं देखा गया है जहां सत्तारूढ़ दल के द्वारा देश के मुख्य विपक्षी दल के कार्यालय में पिछले गेट से घुसकर स्टाफ क्वार्टर से महिलाओं के साड़ियों और पूजा सामग्री के साथ कई खाने पीने की वस्तु की लूटपाट की गई। ये बातें बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कल सदाकत आश्रम पर भाजपाईयों के द्वारा किए गए हमले पर कही।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि जैसे ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में यह जानकारी मिली कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा के लोग सदाकत आश्रम के समक्ष प्रदर्शन को आ रहे हैं वैसे ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अध्यक्ष राजेश राम पुष्प गुच्छ के साथ आश्रम के मुख्य द्वार पर स्वागत के लिए मौजूद थे लेकिन भीड़ के नजदीक आते ही संजय सरावगी के नेतृत्व में जिन्हें कार्यकर्ता समझा जा रहा था वें भाजपा संपोषित गुंडे निकले और उन्होंने लाठी डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। भारतीय लोकतंत्र के लिए ये काला दिन था जब नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक पर संसद में बहस और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव किया तो उन्हें लहूलुहान कर हिरासत में लिया गया। इसके बाद देश भर में छात्रों ने विरोध दर्ज कराया लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संपोषित गुंडों के साथ कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर ही हमला कर दिया। यह लोकतंत्र में विपक्ष की और छात्रों की आवाज दबाने का बलपूर्वक कुत्सित प्रयास ही कहा जाएगा जहां सत्तारूढ़ दल के द्वारा ऐसे गुंडों की तरह हमला और स्टाफ क्वार्टर से लूटपाट का कृत्य किया गया। जबरन सत्ता के हनक में उक्त हमारे ही कार्यकर्ताओं पर एफआईआर कराया गया। आज कड़ी मशक्कत के बाद हमारी ओर से भी पुलिस को सनहा दिया गया जिसके एफआईआर में परिणत होने का इंतजार रहेगा।

