मद्य निषेध विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को विशेष अभियान में अवैध विदेशी शराब एवं बीयर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है।
मद्यनिषेध विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु चलाए जा रहें विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार को महेन्द्रपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से कुल 45.000 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई।
इस संबंध में मद्यनिषेध थाना सदर (मुफ्फसिल) में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई विधि सम्मत की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन,भंडारण एवं बिक्री संबंधी किसी भी प्रकार सूचना की जानकारी तत्काल विभाग अथवा निकटतम थाना को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य को सफल बनाया जा सकें।

