विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सहायक आयुक्त मद्यनिषेध कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सहायक आयुक्त मद्यनिषेध कार्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सहायक आयुक्त मद्यनिषेध कार्यालय, पूर्णिया में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त मद्यनिषेध नीरज कुमार रंजन ने कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक अभिशाप है, जिसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानजनक भविष्य उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा किसी भी बच्चे को श्रम में संलग्न नहीं होने देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल श्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सरकार की बाल श्रम उन्मूलन संबंधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।

मैं शपथ लेता हूं कि मैं किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करूंगा और न ही उसे बढ़ावा दूंगा।
मैं अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह ध्यान रखूंगा की 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चें से श्रम कार्य न कराया जाय।
मैं समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने हेतु निरंतर प्रयास करता रहूंगा।

मैं यह प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं राज्य को बाल श्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!