बंगाल में टीएमसी का हुआ विसर्जन: मंगल पाण्डेय टीएमसी के भय की जगह बंगाल ने किया मोदी पर भरोसा।

बंगाल में टीएमसी का हुआ विसर्जन: मंगल पाण्डेय टीएमसी के भय की जगह बंगाल ने किया मोदी पर भरोसा।

जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की रणनीति और बंगाल की जनता की निडरता को सैल्यूट।

असम में भी भाजपा की जीत और पुड्डुचेरी में एनडीए की जीत स्वागतयोग्य।

टीएमसी के भय की जगह बंगाल ने किया मोदी पर भरोसा।

पटना।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी श्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की शानदार व ऐतिहासिक जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व और भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत हैं।

उन्होंने बंगाल की जनता के प्रति आभार जताया है। जिन्होंने टीएमसी के भय की जगह मोदी पर भरोसा कर शानदार जनादेश दिया है। असम में भाजपा और पुड्डुचेरी में एनडीए की जीत का भी उन्होंने स्वागत किया है।

श्री पांडेय ने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल इस बार लोकतंत्र का डंडा चला और हिंसा का खेल थमा, तो टीएमसी की नींदें उड़ गईं क्योंकि बिना ’’बूथ कैप्चरिंग’’ और आतंक के इनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया। एसआईआर से वोटों की गिनती तक को लेकर टीएमसी ने जिस तरह से हंगामा किया। उससे यह साफ हो गया था कि वह पूरी तरह से हताश व निराश है।श्री पाण्डेय ने कहा कि हार के खौफ ने टीएमसी के नेताओं के मानसिक संतुलन को इस कदर झकझोर दिया था कि उनके बयानों में दूसरे चरण के मतदान के बाद से ही केवल हताशा और अनर्गल प्रलाप ही दिख रहा था। उन्होंने कहा कि बंगाल के रण में टीएमसी का अहंकार अब इतिहास बन चुका है। कट मनी सिंडिकेट, हफ्ता वसूली, गुंडागर्दी, महिलाओं के उत्पीड़न,तुष्टिकरण और चुनावी रंजिश में हिंसा से बंगाल मुक्त हुआ है। बंगाल की जीत जनसंघ के संस्थापक स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!