19 मई 2026 को 14 पंचायतों में लगेगा “सहयोग शिविर” अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा:-जिला प्रशासन की अपील

19 मई 2026 को 14 पंचायतों में लगेगा “सहयोग शिविर” अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा:-जिला प्रशासन की अपील

प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होगा सहयोग शिविर:-

जन शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील:–राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों की समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिले में पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” आयोजित किए जाने की पहल की गई है।

इसी कड़ी में आगामी 19 मई 2026 को जिले के चयनित -14 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजनों को प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है।

यह कार्यक्रम “सात निश्चय-3” के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।

कहां जमा करें आवेदन:–
आम नागरिक अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर तिथि से पूर्व निम्न स्थानों पर जमा कर सकते हैं—संबंधित पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में आवेदन जामा कर सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

ताकि प्राप्त आवेदनों पर पूर्व तैयारी के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके।

शिविर की मुख्य विशेषताएं:-
पंचायत स्तर पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन:-पंचायत सरकार भवन / पंचायत भवन में निर्धारित है।वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में
शिकायतों का मौके पर निपटारा अथवा शीघ्र कार्रवाई
आमजन से सीधा होगा संवाद।

प्रशासनिक व्यवस्था:-प्रत्येक पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है।

19 मई 2026 को जिन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:—प्रखंड एवं पंचायत तथा शिविर स्थल क्रमशः —

प्रखंड पूर्णिया पूर्व के पंचायत चांदी,पंचायत भवन में,

के०नगर के पंचायत परोरा, पंचायत सरकार भवन में,

श्रीनगर प्रखंड के पंचायत चनका,पंचायत सरकार भवन में,

कसबा प्रखंड के पंचायत लखन,पंचायत भवन में,

जलालगढ़ के पंचायत हंसी बैगमपुर,पंचायत सरकार भवन में,

बनमनखी के पंचायत मोहनिया चकला, पंचायत भवन में,

बी०कोठी प्रखंड के पंचायत बड़हरा, पंचायत सरकार भवन में,

भवानीपुर प्रखंड के पंचायत बडहरी, पंचायत सरकार भवन में,

धमदाहा प्रखंड के पंचायत मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व, पंचायत सरकार भवन में,

रुपौली प्रखंड के पंचायत धूसर टिकापट्टी, पंचायत सरकार भवन में,

अमौर प्रखंड के पंचायत दलमालपुर, पंचायत भवन में,

बैसा प्रखंड के पंचायत सिशाबाडी,पंचायत भवन में,

प्रखंड बायसी के पंचायत चरैयॉ, पंचायत सरकार भवन में,

प्रखंड डगरूआ के पंचायत डगरूआ, पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।

जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

आमजन से अपील:–जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित “सहयोग शिविर” में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें।

आपदा नहीं है भारी, यदि पूरी है तैयारी। सजग रहें, सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!