जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन

दिनांक 13 अप्रैल 2026,

जिला पदाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान Gardasil HPV Vaccination अभियान की प्रगति की समीक्षा किया गया।

समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO), जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) सहित स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग, ICDS, पंचायती राज विभाग एवं जीविका के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

सभी अनुमंडलों एवं प्रखंडों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के MOIC, HM/BHM, BCM तथा शिक्षा विभाग, ICDS, पंचायती राज विभाग एवं जीविका से संबंधित पदाधिकारी भी जुड़े थे।

जिलाधिकारी द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी विभागों को सुदृढ़ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को मिशन मोड में संचालित करने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हेड काउंट सर्वे कर लाभार्थियों की अद्यतन सूची तैयार करने तथा 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सत्र स्थल तक सुनिश्चित रूप से लाने हेतु कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर पर नामांकित छात्राओं की पहचान कर सूची उपलब्ध कराएं, अभिभावकों को जागरूक करें तथा टीकाकरण सत्रों में अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हेड काउंट सर्वे में अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करने एवं इसकी दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही साथ सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रतिदिन की प्रगति से अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को ससमय अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन एवं अभिभावकों से अपील है कि 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के HPV टीकाकरण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा उन्हें निर्धारित सत्र स्थलों/विद्यालयों पर समय पर भेजना सुनिश्चित करें।

साथ ही साथ जिन लाभार्थियों का दूसरा (2nd Dose) लंबित है, वे अविलंब अपने नजदीकी विद्यालय/सत्र स्थल पर पहुंचकर टीकाकरण पूर्ण कराएं, ताकि बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!