सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक टी०एच०आर० का होगा वितरण।


दिनांक 10 अप्रैल 2026,

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक टी०एच०आर० का होगा वितरण।

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा आदेश जारी किया गया है कि जिला अंतर्गत सभी बल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषाहार मद में प्राप्त पोषाहार मद के आवंटन से माह अप्रैल 2026 का टी०एच०आर० (टेक होम राशन) का वितरण किया जाएगा।

टेक होम राशन में रेसिपी के अनुरूप ready to cook. सामग्री टी०एच० आर० वितरण facial recognization system के द्वारा वितरण करने का निर्देश दिया गया।

टी०एच०आर० वितरण के दौरान मोबाइल नेटवर्क एवं सर्वर issue को ध्यान में रखते हुए 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक तिथि निर्धारित किया गया है।

जिला पदाधिकारी द्वारा आदेशित किया गया है कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारीआईसीडीएस निदेशालय बिहार पटना के दिशा निर्देश के आलोक में निर्धारित रेसीपी मात्र के अनुरूप गर्भवती, धात्री माता,अतिकुपोषित, कुपोषित तथा सामान्य बच्चों को ready to cook सामग्री वितरण facial recognization system के तहत निर्धारित तिथि को कराना सुनिश्चित करेंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को रेसीपी के अनुरूप ready to cook सामग्री वेट मशीन द्वारा तौलकर निर्धारित मात्रा में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उक्त निर्धारित तिथि को टी० एच० आर० वितरण के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है।

प्रतिनियुक्त जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि टी० एच०आर०वितरण हेतु निर्धारित तिथि को अपने-अपने आवंटित प्रखंड के पंचायतों में भ्रमणशील रह कर टेक होम राशन (टी०एच०आर०) वितरण का जांच करते हुए निर्धारित प्रपत्र में जांच प्रतिवेदन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस पूर्णिया के ई-मेल आईडी पर ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!