अनुकम्पा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की अनुज्ञप्ति निर्गत करने की स्वीकृती,12 आवेदकों की गहन जांचों प्रान्त स्वीकृत

दिनांक 07 अप्रैल 2026,

श्री अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुकम्पा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु जिला स्तरीय चयन समिति (अनुकम्पा समिति) की बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें कुल 15 आवेदकों का अनुकम्पा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की अनुज्ञप्ति निर्गत करने के संबंध में विचार किया गया।

समिति के द्वारा कुल 12 आवेदकों की गहन जांचों प्रान्त स्वीकृत किया गया।

अनुकम्पा के आधार पर उचित मूल्य की दुकान (जन वितरण प्रणाली विक्रेता) की अनुज्ञप्ति निर्गत करने की स्वीकृती समीति द्वारा दी गई।

बैठक में उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि शीघ्र अतिशीघ्र अनुज्ञप्ति निर्गत करने की कार्रवाई करेंगे।

बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, अपर समाहर्त्तासह सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, पूर्णिया, बायसी, धमदाहा, श्री इंद्रजीत कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता – सह स्थापना उप समाहर्त्ता, पूर्णिया एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्णिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!