पूर्णिया में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच,चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


दिनांक 7 अप्रैल 2026,

पूर्णिया में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु वॉलीबाल (बालक एवं बालिका) खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जिला स्कूल,पूर्णिया में आयोजित किया जा रहा है।

इस चयन प्रक्रिया के तहत जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के क्रम में 08 अप्रैल 2026 को तीरंदाजी (Archery) एवं 09 अप्रैल 2026 को हॉकी (Hockey) के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभरती खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं मंच प्रदान करना है।

यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए अवसर का द्वार खोलेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!