दिनांकः 18 फरवरी 2026,
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में बुधवार को निदेशक डी० आर० डी० ए०, पूर्णिया श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में “07 निश्चय एवं 07 निश्चय 2.0” अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति का तथ्यात्मक आकलन तथा लक्ष्य की उपलब्धियों की समीक्षा तथा शेष बचे हुए कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु स्पष्ट कार्ययोजना निर्धारित करना था।

बैठक में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
लाभुकों के पंजीकरण, स्वीकृति, वितरण एवं लंबित आवेदनों एवं निष्पादन की समय-सीमा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र युवाओं तक योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, पूर्णिया एवं धमदाहा द्वारा संचालित हर घर नल का जल (ग्रामीण) योजना के अनुरक्षण के तहत क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत एवं जलापूर्ति की नियमितता की समीक्षा की गई।
निदेशक डीआरडीए द्वारा छूटे हुए घरों का सर्वे करा कर नल का कनेक्शन ससमय कराने का निर्देश दिया गया।
नगर निकायों के माध्यम से संचालित हर घर नल का जल (शहरी) तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (शहरी) योजनाओं की कार्यप्रणाली, संसाधन प्रबंधन एवं निविदा की अद्यतन स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ( ग्रामीण ) योजना में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का शेष बचे हुए WPU के शीघ्र निर्माण कराने एवं यूजर चार्जेज कलेक्शन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, पूर्णिया, श्री राकेश कुमार,कार्यपालक अभियन्ता PHED, पूर्णिया एवं धमदाहा, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, पूर्णिया, प्रबंधक एवं सभी सहायक प्रबंधक, DRCC, पूर्णिया, सभी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी, MIS Cell Lead, पूर्णिया, District PMU Lead (07 निश्चय), पूर्णिया, जिला कौशल प्रबंधक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

