बिहार के खिलाड़ी सिक्किम और रांची के लिए रवाना

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के दूसरे फेज के चयन के लिए बिहार के खिलाड़ी सिक्किम और रांची के लिए रवाना

पटना,18 फरवरी 2026:-

छत्तीसगढ़ में होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शामिल होने के लिए फर्स्ट फेज में चयनित बिहार के फुटबॉल खिलाडियों के बीच पाटलिपुत्र खेल परिसर में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ,खेल विभाग के सचिव श्री महेन्द्र कुमार और खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक श्री रविंद्र नाथ चौधरी द्वारा स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया।


इस बात की जानकारी देते हुए श्री शंकरण ने बताया कि छत्तीसगढ़ में होने वाली खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए बिहार की महिला और पुरुष फुटबॉल टीम के लिए राज्य के अंदर खिलाडियों का कैंप में चयन ट्रायल हुआ। महिला टीम के लिए 26 में से 22 खिलाड़ी और पुरुष टीम के लिए 34 में से 22 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के दूसरे फेज के चयन ट्रायल के लिए चयनित हुए हैं।


सेकंड फेज का चयन ट्रायल 20 से 28 फरवरी तक पुरुषों के लिए मोरहाबादी मैदान स्टेडियम में और महिलाओं के लिए बाइचुंग स्टेडियम, नानची, साउथ सिक्किम में होगा। इस चयन ट्रायल में चयनित होने के बाद ही खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बिहार के खिलाड़ी खेल सकेंगे।
सेकंड फेज के चयन ट्रायल के लिए जाने से पहले बिहार के खिलाडियों के बीच जर्सी, जूते, बैग के साथ स्पोर्ट्स किट का वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!