जिला अंतर्गत संचालित ईंट-भट्ठों तथा अवैध खनन एवं आवश्यक न्यूनतम मजदूरी की निगरानी और जांच हेतु जिला स्तर पर टीम का गठन

22 जनवरी 2026,

जिला अंतर्गत संचालित ईंट-भट्ठों तथा अवैध खनन एवं आवश्यक न्यूनतम मजदूरी की निगरानी और जांच हेतु जिला स्तर पर टीम का गठन किया गया है।

इस टीम में भूमि सुधार उपसमाहर्ता बायसी,सीओ एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी बैसा तथा खान निरीक्षक शामिल है।

इसी टीम द्वारा गुरुवार को
एच एस एससी,राजा,सनी, मिशाल, केजीएन स्टोन ईंट भट्ठों
का बायसी अंचल में भौतिक निरीक्षण किया गया।

टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में ईंट-भट्ठा संचालन से संबंधित विभिन्न आवश्यक दस्तावेज तथा ईंट-भट्ठा पर कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए निर्धारित प्रावधानों का अवलोकन एवं जांच किया गया।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार यह जांच प्रक्रिया लगातार जिला अंतर्गत अवैध खनन एवं आवश्यक न्यूनतम मजदूरी की निगरानी एवं संचालित ईंट-भट्ठों की जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!