बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर क्विज़ प्रतियोगिता वाद / विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महिला महाविद्यालय पूर्णिया में आयोजित किया गया

दिनांक :–22 जनवरी 2026,

दिनांक – 22 जनवरी 2026 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम के अवसर पर क्विज़ प्रतियोगिता वाद / विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन महिला महाविद्यालय पूर्णिया में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जिसमें जिला मिशन समन्वयक नंदन कुमार सिंह द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं मिशन शक्ति के तहत संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

जिसमें तीन प्रतिभागियों को वाद विवाद/ भाषण में मेडल दिया गया एवं तीन प्रतिभागियों को क्विज में मेडल दिया गया। साथ ही 75 प्रतिभागियों को महावारी स्वच्छता प्रबंधन किट वितरण किया गया।

जिसमे Dhew के वित्तिय साक्षरता विशेषज्ञ एवं लेखा सहायक एवं OSC के मनो -सामाजिक परामर्शी एवं कार्यालय सहायक तथा महिला महाविद्यालय पूर्णिया के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!