पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल का मनाई जाएगी 18वीं पुण्यतिथि तैयारी जोरों पर

पूर्व सांसद जयकृष्ण मंडल का 18वीं पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाई जाएगी तैयारी जोरों पर

Cmnews24.in पुर्णिया संवाददाता-बमबम यादव

पूर्णिया नगर निगम के वार्ड नं – 03 के शिवधाम में सुनील राय के आवास पर उनकी अध्यक्षता में वंचितों, पिछड़ों के लिए जीवन प्रयरन्त संघर्षरत रहे पूर्व सांसद स्व. जय कृष्ण मंडल के शुभचिंतकों ने एक बैठक आयोजित की।

जिसमें प्रस्ताव लिया गया कि 21 जनवरी को पूर्वाह्न – 11 बजे से फोर्ड कंपनी चौक पूर्णिया स्थित जे. वी. आर. ( JVR) प्लाजा सिनेमा हॉल के प्रांगण में पूर्व सांसद स्व. जय कृष्ण मंडल की स्मृति में उनकी 18वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जिसका आयोजन ” जय कृष्ण विचार मंच ” के बैनर तले आहूत की जाएगी। जिस कार्यक्रम में पूर्णिया जिला के सभी क्षेत्रों से उनके शुभचिंतक श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिरकत करेंगे।

इस समारोह में आस – पास के जिलों से भी लोगों की भागीदारी होगी। रविवार को बैठक में यह भी तय किया गया कि ” जय कृष्ण विचार मंच ” आगामी दिनों में भी अन्य सामाजिक कार्यों में सशक्त रूप से भाग लेगा। बैठक का सफल संचालन गुप्तेश कुमार जी ने किया। बैठक में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों सक्रिय साथियों ने भाग लिया।

जिसमें मुख्य रूप से पवन कुमार राय, राकेश कुमार, आमोद मंडल,निलु सिंह पटेल, विजय राय, सुनील पटेल, कसमरा गांव के समाजसेवी शंभू मंडल राजेश राय, अजय कुमार, लोकेश भारती, उदय राय, नवीन कुमार महतो, पूर्ण सिंह पटेल, मुकुंद मंडल, विजय राय, सत्येंद्र प्र. सिंह, राज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, रंजीत कुमार , देवकीनंदन सिंह, कमलेश कु. सुधांशु, संजीव कुमार मंडल, अजय कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित होकर अपना विचार प्रकट किया। उपेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!