ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों से रंगदारी की मांग, घटनास्थल पर पहुंचे विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल

भगलपुर/नवगछिया

पुलिस जिला नवगछिया के ग्राम पंचायत ढोलबज्जा अंतर्गत ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों से फोन के माध्यम से रंगदारी की मांग किए जाने का एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना तत्काल गोपालपुर के माननीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को दिया गया। सूचना मिलते ही माननीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी ढोलबज्जा बाजार पहुंचे और वरीय पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।

व्यवसायी बंधुओं ने बताया कि अपराधियों द्वारा लगातार फोन कर उन्हें भयभीत किया जा रहा है, जिससे पूरे बाजार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर माननीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना ।

इस दौरान आक्रोशित ढोलबज्जा बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन पर समय रहते उचित संज्ञान नहीं लेने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप सभी दुकानदारों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना प्रदर्शन किया।

व्यापारियों की स्पष्ट और एकमुखी मांग है कि उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए तथा रंगदारी मांगने वाले अपराधियों के विरुद्ध अविलंब कठोर कार्रवाई की जाए। कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!