
पूर्णिया में 26 दिसंबर को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा जी प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में जनता की समस्याओं को सुनेंगे और पूर्णिया जिले के आम नागरिकों से संवाद करेंगे। यह भूमि सुधार जन कल्याण संवाद पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमजनों की शिकायतें सुनी जाएंगी। अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी पीड़ित के समक्ष बैठकर समस्या पर चर्चा करेंगे। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी के साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक अंचलवार किया जाएगा। आवेदन के साथ अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करने का अनुरोध किया गया है। इससे आमजनों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी संदेश के माध्यम से प्राप्त होती रहेगी।

