मुरलीगंज के. पी. महाविद्यालय में इग्नू की सत्रांत परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी

मुरलीगंज (मधेपुरा )मुरलीगंज स्थित के. पी. महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की सत्रांत परीक्षा 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 14 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 5141 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे परीक्षाएं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो सकें। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में समन्वयक सह केंद्राधीक्षक प्रो. महेंद्र मंडल ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक दिन परीक्षार्थियों के बैग, पर्स एवं मोबाइल फोन परीक्षा भवन के बाहर ही जमा कराए जाते हैं। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।प्रो. मंडल ने जानकारी दी कि मंगलवार 23 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में कुल 75 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 69 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में 85 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना थी, जिसमें 79 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पर्यवेक्षक एवं कर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!