जिला पशुपालन पदाधिकारी, पूर्णिया, डाॅ० चंद्रशेखर आजाद द्वारा बताया गया की आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-02 कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए आधारभूत व्यवस्थाएँ योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से राज्य स्कीम के अंतर्गत पूर्णिया जिला के सभी पशु चिकित्सालयों द्वारा एक दिवसीय “पशु बाँझपन निवारण शिविर” का आयोजन की तिथि निर्धारित। दिनांक:- 24-12-2025, 26-12-2025, 29-12-2025 एवं 30-12-2025 को शिविर निर्धारित किया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध कराना और पशुओं में बाँझपन की समस्या का निवारण करना और दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
शिविरों के माध्यम से पशुओं की निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा एक नोडल पदाधिकारी के साथ साथ दो अतिरिक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी के टीम द्वारा की जाएगी।
जिला पशुपालन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा सभी पशुपालकों से अपील किया गया है कि संबंधित पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय द्वारा आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अपने पशुओं को लाकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

