श्री अंजनि कुमार, बि.प्र.से., उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत सक्रिय मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा के दृष्टिगत गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में बॉटम–25 पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक एवं संबंधित पंचायतों के माननीय मुखिया द्वारा भाग लिया गया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा ई-केवाईसी कार्य में प्रगति लाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। लंबित सभी सक्रिय मनरेगा मजदुरो का ekyc का कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में निदेशक, डीआरडीए, एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

