नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत दिनांक 05 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत जीविका दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण एवं रंगोली के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश
पूर्णिया में ‘गाँव का संकल्प’ अभियान के तहत जागरूकता की अनूठी पहल, शपथ लेकर नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प।
पूर्णिया। नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण ‘गाँव का संकल्प’ के तहत गुरुवार, 05 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जीविका दीदियों ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी तथा धमदाहा थाना क्षेत्र के धमदाहा और चम्पावती में जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। वहीं, आकर्षक रंगोली के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में शिखर जीविका महिला संकुल संघ बेलगच्छी, क्रांति जीविका महिला संकुल संघ धमदाहा तथा अहिल्या जीविका महिला संकुल संघ एवं शक्ति जीविका महिला संघ चम्पावती की दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जीविका दीदियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए महिलाओं, युवाओं और प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है। गांव-गांव जागरूकता फैलाकर नशे के खिलाफ सामाजिक बदलाव लाने की यह पहल अभियान को नई मजबूती दे रही है।

