पूर्णिया में ड्रोन से शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी, अवैध शराब और जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया नष्ट

आज दिनांक 05.11.2026 को नशामुक्त बिहार अभियान के तहत ड्रोन से सघन छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ मौके पर किया गया विनष्ट

नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों में चला सघन छापेमारी अभियान।

पूर्णिया में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देश पर 05 नवंबर 2026 को ड्रोन तकनीक की मदद से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।


इस दौरान डगरूआ थाना क्षेत्र के मालोबीता संधारी डोला एवं सदर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मुसहरी में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने छापेमारी की।
ड्रोन की सहायता से संदिग्ध ठिकानों की निगरानी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब निर्माण से जुड़ी गतिविधियों का खुलासा हुआ। कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब तथा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे टीम ने मौके पर ही विनष्ट कर दिया।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
नशे के अवैध कारोबार पर प्रशासन की नजर, ड्रोन से निगरानी और छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!