पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी करवई 09 गिरफ्तार, 04.110 लीटर विदेशी शराब बरामद; शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त।

दालकोला चेकपोस्ट पर मद्यनिषेध विभाग का बड़ा एक्शन!

शराब पीने वाले 08 समेत कुल 09 गिरफ्तार, 04.110 लीटर विदेशी शराब बरामद; शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त।

पूर्णिया: बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्यनिषेध विभाग ने समेकित जांच चौकी दालकोला पर सघन जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 04 नवंबर को हुई इस कार्रवाई में कुल 09 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान Breath Analyser से शराब सेवन की पुष्टि होने पर 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक स्कूटी सवार को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 180 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी (BR11AD-9039) जब्त कर ली।

इसके अलावा जांच चौकी से करीब 100 मीटर दूर एक पिट्ठू बैग से 03.930 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब सेवन, अवैध परिवहन और कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दालकोला चेकपोस्ट पर सख्ती जारी, शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर विभाग का शिकंजा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!