12 हजार रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

12 हजार रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडौल पंचायत के मुखिया श्री नन्दकिशोर राम को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई। जैसे ही आरोपी मुखिया ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात निगरानी टीम ने उन्हें तत्काल दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, मुखिया पर सरकारी कार्य कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निगरानी ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत लेने वाले किसी भी सरकारी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि को बख्शा नहीं जाएगा।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का संकेत मानी जा रही है। निगरानी विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।

श्री नन्दकिशोर राम, मुखिया पंचायत-पंडौल, ग्राम पोखवाँ जिला-जहानाबाद जो 12,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!