पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 5 गिरफ्तार, 12 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त

पूर्णिया जिला प्रशासन और मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न ठिकानों पर की गई छापामारी में 5 व्यक्तियों (जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है) को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कुल 12.655 लीटर अवैध शराब (देशी, विदेशी और बीयर) तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

दिनांक: 28.07.2026,

मद्यनिषेध विभाग की लगातार कार्रवाई में पाँच गिरफ्तार, 12.655 लीटर शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त

पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 05 व्यक्तियों (जिसमें एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है) को गिरफ्तार किया गया है। तथा 12.655 लीटर शराब बरामद की गई। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
मद्यनिषेध विभाग एवं धमदाहा थाना की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी के दौरान 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लगभग 08.000 लीटर देशी शराब (CS) बरामद की गई।

इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया गया तथा अग्रेतर कार्रवाई हेतु मामला धमदाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

दालकोला समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान एक विधि विरुद्ध बालक को 2.055 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दालकोला समेकित जांच चौकी पर ही एक अन्य कार्रवाई में 02 व्यक्तियों को 2.600 लीटर बीयर एवं तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!