बाबा साहेब का संविधान ही देश की असली ताकत, इसे कमजोर करने की साजिश नहीं चलेगी – राजेश राम
संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से लड़ेगी – राजेश राम
पटना, 14 अप्रैल 2026
संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की 136 वीं जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भीम संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शाल देकर सम्मानित किया गया।

सदाकत आश्रम में आयोजित भीम संवाद की अध्यक्षता करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संविधान ने सबको बराबर का अधिकार दिया हैं। बाबा साहेब सबके हैं । उन्होंने आगे कहा कि संविधान में आरक्षण सभी वर्गों को दिया गया हैं उनकी ही परिकल्पना पे आधारित ओबीसी आरक्षण हो या ईडब्ल्यूएस आरक्षण हो या ST SC का आरक्षण हो, यह सभी आरक्षण संविधान के अनुरूप ही दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहेब के संविधान और सामाजिक न्याय की भावना की रक्षा के लिए लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ती रहेगी। राजेश राम ने कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे भारत का था जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो।
उन्होंने कहा कि “भीम संवाद” का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और दलित, पिछड़े, आदिवासी तथा कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को जागरूक करना है।

राजेश राम ने कहा कि आज जरूरत है कि देश के सभी लोकतांत्रिक और सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले लोग एकजुट होकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर देश में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर बिहार के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और वंचितों को सम्मान और अधिकार दिलाया। लेकिन आज देश में कुछ ताकतें संविधान की मूल भावना को कमजोर करने और सामाजिक न्याय की व्यवस्था को खत्म करने की साजिश कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन कनेक्ट सेंटर के मिन्नत रहमानी ने किया।
इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव व बिहार के सह प्रभारी शहनवाज आलम, पूनम पासवान, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, लाला भाई पटेल, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, मिन्नत रहमानी, डा0 संजय यादव, ब्रजेश पाण्डेय, ऋषि मिश्रा, चन्द्रप्रकाश सिंह, कुमार आशीष, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, राजीव मेहता, करूणा सागर, ई कमल कमलेश, प्रेमचन्द्र सिंह ,चन्द्रभूषण राजपूत, मंजीत आनन्द साहू, मनोज शर्मा, शशांत शेखर, गुंजन पटेल, कमलदेव नारायण शुक्ला, रीता सिंह, शशि रंजन, मृणाल अनामय, अनुराग चंदन, संजय पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, उदय शंकर पटेल, राजेन्द्र चौधरी, अखिलेश्वर सिंह, नीतू निषाद, डा. अमन कुमार, विमलेश तिवारी, सिद्धार्थ क्षत्रिय, नलिनी रंजन झा, संजय महाराज, मिहिर कुमार झा, रंजीत कुमार वाल्मीकी, अभिषेक कुमार यादव, सत्येन्द्र कुमार, गुरजीत सिंह, शंकर स्वरूप, मनोज यादव, अमर आजाद, चंदन कुमार, मीणा निषाद, संजीव कर्मवीर ,राकेश कुमार मुन्ना, खुशबू कुमारी, निशांत करपटने, विश्वनाथ बैठा, शम्मी कपूर मौजूद थे।

